Published on: 22 Apr 2026
जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में मृतक पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी परिसर में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में सभी मृतकों को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने मृतक पर्यटकों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी और भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करते हुए सभी कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखा और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कुलसचिव ने कहा कि पहलगाम में घटी यह दुखद घटना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। जिन पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह, प्रोफेसर रविंद्र, डिप्टी रजिस्ट्रार संजीव कुमार, प्रोफेसर सुनील, प्रोफेसर समृद्धि, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार डॉ. अंशु, डॉ. सुशांत यादव सहित सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।